चंद्रयान-3 मिशन अपडेट: चांद पर जाने के लिए भारत के बहुप्रतीक्षित चंद्रयान-3 तैयार है। आज, 14 जुलाई को दोपहर 2:35 बजे, इसे आंध्र प्रदेश के सतीश धवन स्पेस सेंटर से श्री हरिकोटा स्थित से लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन पर न केवल देश की, बल्कि दुनिया की भी नजरें टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3 को इसरो के सबसे विश्वसनीय रॉकेट एलवीएम (LVM) से लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 को चंद्रमा के लिए कई चरणों से होकर गुजरना होगा। यह जानकारी के अनुसार, चंद्रयान-3 को 40 से 45 दिनों का समय लग सकता है चंद्रमा तक पहुंचने में। चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही भारत विश्व का चौथा देश बन जाएगा, जो अंतरिक्ष में महाशक्ति बनेगा।