लखनऊ: पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के पिता को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। इस मामले में लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज की गई थी।
पुलिस के अनुसार, सोमवार रात डायल 112 पर अनजान शख्स ने व्हाट्सएप कॉल कर मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को कानपुर से हिरासत में लिया।
इस मामले में पुलिस ने IPC की धारा 506 और 507 के अलावा आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी शख्स को पुलिस हिरासत में रखा गया है और वह जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।