समाजवादी पार्टी को निकाय चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसके कारण अब लोकसभा चुनाव 2024 में विजय प्राप्त करने के लिए सपा एक के बाद एक रणनीतियों का निर्माण कर रही है। चुनाव हारने के बाद से ही, सपा ने मतदाता सूची को पूरी तरह से दोषी ठहराया था। समाजवादी पार्टी ने कहा था कि “मतदाता सूची में हुई त्रुटियों के कारण ही वह निकाय चुनाव में हार का सामना कर रही है”। इसलिए, अब बूथ स्तर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा, बूथ पर हो रही गड़बड़ी को रोकने का काम किया जाएगा।