Friday, June 9, 2023

पंजाब: पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 95 साल की उम्र मे निधन हो गया। आपको बता दे की वो लंबे समय से बीमार चल रहें थे और आखिरी सांसे चंडीगढ़ के फोर्टिस हॉस्पिटल में ली। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को पंजाब के मुक्तसर जिले के अबुल खुराना गांव में एक जाट सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में पांच बार सेवा की और इसके अलावा वे केंद्र सरकार में मंत्री भी रहें।

सांस लेने में परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था

शिरोमणि अकाली दल (SAD) के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को सांस लेने में परेशानी होने के कारण उनको एक हफ्ते पहले मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसके बाद प्रकाश सिंह बादल को आईसीयू में भर्ती किया गया था जहां डॉक्टर उनके स्वास्थ्य की संपूर्ण निगरानी कर रहे थे।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

you're currently offline