Friday, June 9, 2023

इंदौर रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार हुआ राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

इंदौर पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी को धमकाकर डराने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था।

पिछले साल नवंबर 2022 को राहुल गांधी मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे। उसी दौरान राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

आरोपी जिसने राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, उसका नाम दया उर्फ ऐशीलाल झाम है। पुलिस ने पहले उसे उज्जैन के नागदा इलाके से गिरफ्तार किया था, लेकिन 29 नवंबर को कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी थी।

दया उर्फ ऐशीलाल झाम के ऊपर एनएसए भी लगाया गया था और अब क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे इंदौर के रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने गुरुद्वारों और प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छुपकर पुलिस को चकमा देते हुए अपनी बचाव की कोशिश भी की थी। जब वह बचने के लिए प्रदेश से बाहर निकला तब पुलिस ने उसे इंदौर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

you're currently offline