Thursday, September 28, 2023

ओडिशा ट्रेन हादसा: ट्रेन दुर्घटना में 50 यात्रियों की मौत की आशंका, 200 से अधिक घायल, मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

ओडिशा ट्रेन हादसे की ताज़ा जानकारी: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे शुक्रवार शाम पटरी से उतर गए हैं। इस दुर्घटना के कारण कई यात्री फंस गए हैं और 50 लोगो की मौत की आशंका भी है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, बहानागा स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकराने के बाद शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतर गए।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा ट्रेन हादसे में मारे हुए यात्रियों के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

you're currently offline