Thursday, September 28, 2023

लखनऊ: कैसरबाग कोर्ट परिसर में हुई गोलीबारी, गैंगस्टर संजीव महेश्वरी की हत्या

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

लखनऊ: कैसरबाग कोर्ट के अंदर गैंगस्टर संजीव महेश्वरी जीवा को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस हमलावर वकील की पहनावे में थी। संजीव महेश्वरी मुख्तार अंसारी के करीबी माना जाता था। वह बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड के आरोपी भी थे। उन्हें कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। इस गोलीमारी के दौरान चार पांच लोगों के भी घायल होने की खबर है। संजीव महेश्वरी जीवा पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध गैंगस्टर माना जाता था। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है जो घायल हालत में पुलिस अस्पताल में ले जाया गया है। हत्यारे की पहचान विजय यादव पुत्र श्यामा यादव जो कीराकट जिले, जौनपुर में निवास करता है, के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

- Advertisement -spot_img
- Advertisement -spot_img

you're currently offline