उन्नाव सड़क दुर्घटना:
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें मां और उनकी तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, यह महिलाएं एक एंबुलेंस में शव को लेकर वापस अपने घर जा रही थीं। इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। तस्वीरें देखकर ही पता चला रहा है कि हादसा कितना दर्दनाक होगा। घटना जिले के पुरवा थाना क्षेत्र के तुसरौर गांव के पास की है। जानकारी के मुताबिक, यहां मृतक (महिला का पति और 3 लड़कियों के पिता) का शव लेकर चारों महिलाएं कानपुर से वापस उन्नाव लौट रहे थीं। इस दौरान यह हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक सड़क हादसे में मृतक की पत्नी और तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बेटियों संग पति का शव लेकर लौट रही थी महिला
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर सीओ पुरवा समेत भारी पुलिस बल पहुंच गया है। इस दर्दनाक हादसे से कुछ देर पहले ही महिला के पति की अस्पताल में मौत हो गई थी। इसके बाद अनहोनी ऐसी हुई कि कुछ देर बाद ही उसकी पत्नी और तीन बेटियों ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स (महिला का पति) को बीमारी के चलते कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था। हालांकि, उनकी बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई। शुक्रवार सुबह मृतक का शव एंबुलेंस से उसकी पत्नी और बेटियां गांव लेकर जा रही थीं।
यह भी पढ़ें- प्यार का भूत सवार! महिला ने अपने ही पति को खाट से बांध कुल्हाड़ी से काटा, किए पांच टुकड़े और फिर नहर में फेंका
उन्नाव में बीमारी से निधन होने के बाद धनीराम सविता के शव को परिवार एम्बुलेंस में कानपुर से उनके घर ले जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन से भयानक टक्कर हो गई, जिसके कारण मृतक की तीन बेटियां और पत्नी की मौत हो गई, और एक बेटी की स्थिति नाजुक है।
एक बेटी अस्पताल में भर्ती
इस घटना के दुखद परिणामस्वरूप, तीन बेटियों और पत्नी की मृत्यु का सामना करना पड़ा, जबकि एक बेटी अभी भी गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। साथ ही, चारों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच और तलाश में जुटी हुई है, वे आरोपी को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही हैं।